बॉलीवुड में बहुत करीब समझी जाने वाली गुरु-चेले यानी करन जौहर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी टूटने के कगार पर है। दोनों के संबंधों में पहले वाली गर्माहट खत्म होने की खबरें है। गॉसिप गलियारों में जोरदार चर्चा है कि करन के स्टूडेंट सिद्धार्थ का अपने गुरु से बंधा मोह अब खत्म हो चुका है। इसकी कुछ वजहें सामने आई हैं, जिनमें पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक के फैसले शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ ने करन से अलग होकर अपनी राह बनाने का फैसला किया है और इसके लिए सबसे पहले वह अपने लिए बॉलीवुड में नई एजेंसी ढूंढ रहे हैं, जो उनका काम देखेगी।