टीवी शो ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला का रोल प्ले कर रहे करन पटेल की वाइफ अंकिता भार्गव को हाल ही में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनअफरेड' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अंकिता के अलावा शो की पूरी टीम को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
Ankita Bhargava
अंकिता ने ये शो नवंबर में साइन किया था। शो से बाहर निकाले जाने पर अंकिता ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा, मुझे मुसीबत के संकेत तभी मिल गए थे जब 12 एपिसोड शूट करने के बाद भी क्रू को फर्स्ट कट नहीं दिखाया गया था। हमें कहा गया था कि बाद हमें फाइनल कट दिखाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
Ankita Bhargava
अंकिता ने बताया, मैनें प्रोडक्शन हाउस फोन किया तो उन्होंने बताया कि शो को टाल दिया गया है और कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया गया है। सभी को यूं अचानक शो से निकाल दिया गया। 12 एपिसोड शूट करना मजाक नहीं होता।
अंकिता ने बताया, मैं कॉन्ट्रैक्ट में थी इसलिए मैंने कई ऑफर्स ठुकराए थे। सबसे ज्यादा गुस्सा मुझे इस बात पर आया कि उसी शो की शूटिंग नए कास्ट के साथ शुरू हो गई। आपको बता दें कि यह शो Viu पर स्ट्रीम होने वाला था। किसी को भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें शो से क्यों बाहर निकाला जा रहा है।