फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द: सिर पर चोट और आंखों में आंसू, निशा रावल ने रो-रोकर सुनाई अपनी कहानी

Wed, 02 Jun 2021 09:22 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशा रावल - फोटो : निशा रावल
टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था। अब निशा रावल हाल ही में अपने घर के बाहर मीडिया से रूबरू हुईं। सोशल मीडिया पर निशा की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनके माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही है।

करण ने उठाया हाथ
निशा रावल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। ये पूछे जाने पर कि वो ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? निशा ने बताया क्योंकि वो करण से प्यार करती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं आज भी उससे प्यार करती हूं। मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी'। ये बताते हुए निशा रो पड़ती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निशा रावल - फोटो : निशा रावल
मीडिया से बातचीत के दौरान निशा ने अपनी दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दिया। उन्होंने कहा, 'ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती'।
 
विज्ञापन

3 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
निशा ने बताया, 'मैं अपने बच्चे के लिए ऐसा पिता नहीं चाहती हूं। अगर आपका किसी के साथ कुछ है तो बोल दो हम कुछ हल निकाल लेंगे। आपको ये सब इतना गंदा बनाने कि क्या जरूरत है? कल मैंने उसे बहुत सुनाया कि तुम अच्छे आदमी नहीं हो इस वजह से उसे गुस्सा आया और वो कमरे के बाहर जाने लगा, उसी दौरान उसके मेरा सिर पकड़ा और दीवार में पटक दिया। शायद उसको भी नहीं पता था ऐसा कुछ होगा कि मैं ये कदम उठाऊंगी, उसने मेरा गला पकड़ा। मैंने उससे पूछा कि तुम मुझसे इतनी नफरत क्यों करते हो?'

4 of 5
karan mehra
बता दें कि करण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। एक बातचीत के दौरान करण ने बताया कि ऐसा क्या हुआ था दोनों की लड़ाई पुलिस थाने तक पहुंच गई। करण ने यह स्वीकार किया कि दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। करण ने बताया कि पिछले काफी समय से हम अलग होने की सोच रहे थे लेकिन बात पुलिस तक पहुंच जाएगी, इसका अंदाजा भी नहीं था। करण ने कहा हमारे बीच चीजों को सुझाने के लिए निशा के भाई रोहित सेठिया भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था। रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Mehra - फोटो : file photo
इसके बाद निशा ने मुझे धमकी देते हुए कहती हैं, देखो अब मैं क्या करती हूं और फिर वो बाहर चली गईं। दीवार पर अपना सिर मारा और सबको बताया कि करण ने मेरे साथ ऐसा किया है। इसके बाद निशा के भाई ने मुझपर असॉल्ट किया। मैंने उनके भाई को कहा मैंने निशा को नहीं मारा है और आप ये घर के कैमरे में चेक कर सकते हो लेकिन कैमरे पहले से ही बंद कर रखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें