करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को जलंधर पंजाब में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई मेयो कॉलेज, अजमेर राजस्थान से पूरी हुई। इसके आगे वो अपनी एमबीए की डिग्री के लिए यूएसए चले गए। करण कुंद्रा व्यवसायिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे तो उनका अपने फैमिली बिजनेस में जाना तय था। लेकिन साल 2008 में उनकी किस्मत पलटी और उन्हें इमेजिन टेलीविजन के धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' में किरदार ऑफर हुआ। इस तरह साल 2008 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ‘कितनी मोहब्बत है’के बाद करण 'दिल ही तो है', 'ये कहां आ गए हम', 'एम टीवी रोडीज', 'एमटीवी लव स्कूल' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं।