हाल ही में डायरेक्टर विक्रम भट्ट की अकमिंग हॉरर फिल्म '1921' का पहला गाना 'सुन ले जरा' रिलीज किया गया। गाने के वीडियो में करण पियानो बजाते नजर आ रहे हैं। 'सुन ले जरा' गाने में करण पियानो बजाते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
1921
इस गाने पर बात करते हुए करण ने बताया उन्हें पियानो सीखने में करीब तीन महीने लगे और करीब तीन महीने सीखने के बाद वो पियानो बजा पाए। बता दें कि ये विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी सीरीज '1920' की चौथी फिल्म है।
पढ़ें- 1921 का गाना हुआ रिलीज, करण कुंद्रा ने जरीन खान से कहा 'सुन ले जरा'
विज्ञापन
3 of 4
1921
आपको बता दें कि इस फिल्म में करण लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट जरीन खान है। जरीन की ये पहली हॉरर फिल्म है। वहीं करण के साथ भी वो पहली बार बड़े पर्दे पर काम कर रही हैं।
फिल्म में करण, आयुष नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं वहीं जरीन खान रोज नाम का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जरीन इस फिल्म के जरीए अपने फैंस को डराने में कामयाब हो पाती हैं या नही।