किक्रेट के 'बाहुबली' विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के हाल ही में आए ऐड को लोगों ने खूब सराहा। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अनुष्का के बाद विराट का जादू बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर पर भी चढ़ गया है। खबरों की मानें तो वो विराट की फिल्मी दुनिया में 'विराट इंट्री' करवाने की सोच रहे हैं।
पढ़ें- 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप' के विनर ये दो कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड में हुई थी एंट्री
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करण जौहर
दरअसल, करण जौहर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विराट की ऐड में की गई एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने लिखा - मान्यवर का ये बहुत ही खूबसूरत विज्ञापन है जिसे अभिषेक वर्मा ने डायरेक्ट किया है। विराट कोहली एक बेहतरीन एक्टर है।
What a lovely ad Abhishek Varman has directed for #Manyavar and @imVkohli is an outstanding actor! https://t.co/1jGX2ZBG0o @AnushkaSharma
— Karan Johar (@karanjohar) October 20, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Virat Kohli
करण जौहर के इस पोस्ट के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का और विराट को एक साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
पढ़ें- राष्ट्रगान पर अनुपम खेर का बड़ा बयान, '52 सेकंड खड़े होने में दिक्कत क्या है'
4 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Manyawar
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही विराट और अनुष्का ने भारतीय परिधान निर्माता कंपनी मान्यवर के लिए ऐड किया था जिसमें दोनों ने एक-दूसरे से सात वादे करते हुए दिखाए दिए।
पढ़ें- गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले एक्टर अक्षय कुमार, जानिए इस मुलाकात की वजह
इस ऐड में विराट कोहली बोलते हैं- 'मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाउंगा'। इसके बाद अनुष्का बोलती हैं, 'और मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना तुम बनाओगे, खा लूंगी।' इसके बाद दोनों ने दिलचस्प वादे किए, खासकर फिटनेट को लेकर। एक वेबसाइट के अनुसार अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं।