पिछले एक महीने से करण जौहर के ट्विंस अस्पताल में भर्ती थे लेकिन अब फाइनली करण उन्हें घर ले आए हैं।हाल ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें करण अस्पताल के बाहर अपने ट्विंस के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अपने ट्विंस को घर ले जाते करण जौहर
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
बता दें कि प्री-मैच्योर डिलीवरी के चलते करण जौहर के दोनों बच्चे पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में थे। उनका वजन काफी कम था जिससे करण काफी घबरा गए। कुछ ही वक्त पहले उन्होंने प्री-मैच्योर बच्चों के पेरेंट्स के लिए एक इमोशनल लेटर लिखा था और अपनी चिंता भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
3 of 5
अपने ट्विंस को घर ले जाते करण जौहर
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
हालांकि अब दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और करण उन्हें घर लाकर बेहद खुश हैं। करण कह चुके हैं कि इन बच्चों ने उनकी जिंदगी को पूरा किया है और वो मां और बाप दोनों का प्यार बच्चों को देंगे।
4 of 5
अपने ट्विंस को घर ले जाते करण जौहर
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
पिछले महीने करण जौहर ने ये खुलासा करके सभी को चौंका दिया था कि सरोगेसी के जरिए वो दो बच्चों के पिता बन गए हैं। दोनों बच्चों का नाम उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर यश और रूही रखा। असल में करण के बच्चों को जन्म 7 फरवरी को हुआ लेकिन उन्होंने इस बात को सभी से छिपाकर रखा।
अपने ट्विंस को घर ले जाते करण जौहर
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
हालांकि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ट्विंस की एक तस्वीर खूब वायरल हुई जिसके लिए कहा गया कि वो करण जौहर के बच्चों की फोटो है, लेकिन बाद में करण ने उसका खंडन कर दिया।
एक तरफ पिता बनने पर करण को खूब शुभकामनाएं मिलीं तो कुछ लोगों ने सरोगेसी को लेकर करण पर सवाल भी उठाए।