फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या के बाद अब करण जौहर खुद भी बयान देकर फंसे, यूजर्स ने कहा- 'क्या सोच है तुम्हारी'

Sat, 26 Jan 2019 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar - फोटो : file photo
फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांंड्या और केएल राहुल का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब एक बार फिर करण जौहर गलत वजहों से चर्चा में है। करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ऐसा कुछ कहा सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। करण ने अपनी फिल्म ऐ दिल मुश्किल के बारे में बताया कि आखिर अनुष्का शर्मा के किरदार को क्यों फिल्म के अंत में मरना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
pandya, kl rahul - फोटो : file photo
करण जौहर ने कहा कि 'इस फिल्म के क्लाइमेंक्स सीन पर मिले जुले रिएक्शन मिले लेकिन मुझे लगता है कि अनुष्का के किरदार को मरना था क्योंकि वो अयान (रणबीर कपूर) से प्यार नहीं करती थी। मैंने इस किरदार को लिखा था। अयान उसे बेइंतहा प्यार करता था लेकिन वो उससे प्यार नहीं करती थी। '
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : file photo
करण ने आगे कहा कि 'ऐसे में उसे सजा मिलनी थी और उसे कैंसर का शिकार होकर मरना पड़ा। फिल्ममेकर भगवान होता है, वह लिखता है, क्रिएट करता है और नष्ट करता है।' करण के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। 

4 of 5
karan johar - फोटो : file photo
एक यूजर ने लिखा, 'लड़कियों करण जौहर के कहने का मतलब है कि लड़कों को रिजेक्ट करने की हिम्मत मत करो, वरना तुम्हें भी कैंसर हो जाएगा और मरना पड़ेगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'हमारे देश में जब औरतों पर हर दिन ऐसे हमले हो रहे हैं और उन्हें मरना पड़ रहा है ऐसे में इसे रोमांटिक अंदाज में ना दिखाएं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : file photo
एक अन्य ने लिखा कि, 'करण जौहर हमेशा से अजीब हैं, अब उनका ये बयान साबित करता है। क्या दिमाग है भाई।'  बता दें कि ऐ दिल है मुश्किल साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी वन साइडेड लव स्टोरी पर बेस्ड है। जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका है। वहीं शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें