इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव अफेयर्स की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते शुक्रवार उनकी आने वाली फिल्म लुकाछुपी (Luka Chuppi) का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं। खबरें हैं कि कार्तिक इन दिनों स्टार किड अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को डेट कर रहे हैं। अब पहली बार इस पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
sara ali khan
सारा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'कार्तिक मुझे क्यूट लगे। यह सारा-सारा की बात है, इसलिए अगर उसे कोई दूसरा व्यक्ति मिल जाए, जिसका नाम A से शुरू होता है और A के साथ खत्म होता है तो यह मायने रखता है। उसके लिए यह अच्छा है।'
विज्ञापन
3 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Instagram
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सारा ने अपने पिता सैफ अली खान के सामने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताकर सबको चौंका दिया था। जब करण ने उनसे पूछा था कि आप किसे डेट करना चाहती हैं, इस पर सारा ने बेझिझक कार्तिक आर्यन का नाम लिया था।
4 of 5
Kartik
कई मौकों सारा ने इस बात को कहा कि कार्तिक उन्हें क्यूट लगते हैं। मगर सारा की मां अमृता सिंह ने उन्हें इस बात की नसीहत दी कि उन्हें कार्तिक के जवाब का इंतजार करना चाहिए। जब कार्तिक को इस बात का पता चला था तो वे मीडिया के सामने शरमाते हुए नजर आए थे और उन्होंने सारा का नंबर मांगा था।
खबर है कि सारा अली 2009 में आई सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वेल नजर आएंगी। इस फिल्म में सैफ उनके पिता का रोल करेंगे, वहीं सारा के अपोजिट कार्तिक आर्यन के होने की भी खबर है।