फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के खिलाफ यूजर के ट्वीट को लाइक कर बैठे करण जौहर, ट्रोल होते ही बोले- 'थोड़ी गड़बड़ हो गई'

Fri, 22 Mar 2019 04:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar Akshay Shahrukh - फोटो : file photo
अक्सर कोई न कोई स्टार यूजर्स के निशाने पर आ जाता है। इस बार यूजर्स के गुस्से का सामना बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर को करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यह पूरा मामला अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से करण जौहर को लेकर शेम ऑन करण जौहर (Karan Johar) ट्रेंड कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
karan johar - फोटो : file photo
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर एक ट्वीट किया। यूजर ने लिखा- 'होली के मौके पर केसरी की कमाई काफी कम रही लेकिन त्योहार के दिन पर ही रिलीज शाहरुख खान की जीरो की कमाई तो आधी भी पहुंच नहीं पाई थी।' इस ट्वीट के साथ यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था। दिलचस्प बात यह है कि यूजर के इस कमेंट को फिल्म मेकर करण जौहर ने रि-ट्वीट कर दिया। करण जौहर के रि-ट्वीट करते ही यूजर्स भड़क गए। 
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan - फोटो : twitter
करण जौहर (Karan Johar) का यह ट्वीट चुटकियों में वायरल हो गया इसके बाद सोशल मीडिया पर #ShameOnKaranJohar ट्रेंड करने लगा। करण जौहर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- 'जिस शख्स ने हमेशा तुम पर विश्वास किया, हमेशा तुम्हारा सुपोर्ट किया, जो तुम्हारे लिए सीने पर बुलेट भी खा सकता है, उसकी आज तुम बेइज्जती कर रहो हो। तुम्हें शरम आनी चाहिए करण जौहर। इसके लिए माफी मांगो।'
 

 

4 of 5
karan and shahrukh - फोटो : file photo
इसके बाद तो मानों ट्वीट की बौछार सी आ गई। हर कोई करण जौहर को इस तरह से करने के लिए बुरा भला कहने लगा। हालांकि कुछ देर बाद करण जौहर ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके बाद करण जौहर ने अपनी सफाई में सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट किए। करण जौहर ने पहले ट्वीट में लिखा- 'मेरे ट्विटर अकाउंट में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। अजीब सी चीजें होने लगी हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : file photo
करण जौहर ने आगे लिखा- 'अपने आप ट्वीट्स लाइक हो रहे हैं। अगर आप लोगों को कुछ परेशानी हुई हो तो मैं माफी चाहता हूं। इसके बाद करण जौहर ने एक और ट्वीट किया। करण जौहर ने लिखा- 'आज ट्विटर पर थोड़ी गड़बड़ हो गई बाकी सब ठीक है।' आपको बता दें, करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की बात करें तो आंकड़े उत्साहजनक हैं। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया कि 'साल 2019 में केसरी ने अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है।' 
 


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें