फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: 'जुग जुग जियो' से पहले भी रहा कियारा और धर्मा प्रोडक्शन का नाता, करण जौहर ने एक्ट्रेस को बताया लकी मैस्कॉट

Tue, 24 May 2022 09:45 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram/weddingwireindia
कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आ रही हैं और वह जल्दी ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर और जुग जुग जियो की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर करण जौहर ने कियारा आडवाणी को धर्मा प्रोडक्शन के लिए लकी मैस्कॉट भी बताया, वहीं उनकी जर्नी को भी साझा किया। बता दें कि कियारा आडवाणी अब तक धर्मा प्रोडक्शन के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं धर्मा प्रोडक्शन और कियारा आडवाणी का नाता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/lakshmilehr
लस्ट स्टोरीज
कियारा आडवाणी सबसे पहले लस्ट स्टोरीज के लिए धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ीं थीं। जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया गया। बता दें कि लस्ट स्टोरीज लुघ फिल्मों का एक संकलन है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाता है। इसमें कहानी के जरिए रिलेशनशिप में एक महिला और पुरुष के रिश्ते में महिला के पक्ष की एक्सप्लोर किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/lakshmilehr
गुड न्यूज (2019)
फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक पर आधारित थी। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

4 of 5
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/weddingwireindia
शेरशाह (2021)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा  आडवाणी फिल्म शेरशाह में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।  इस फिल्म में का सिद्धार्थ मल्होत्रा सैनिक विक्रम वत्रा की भूमिका में दिखाई दिए थे, जबकि कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीना का किरदार अदा किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : Amar ujala Bureau
गिल्टी (2020)
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म गिल्टी में भी कियारा आडवाणी दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार अदा की थी, जिसके प्रेमी पर रेप का इल्जाम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें