फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने कर डाली एक और स्टार किड की लॉन्चिंग की तैयारी, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

Sat, 11 Jul 2020 05:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा - फोटो : Social Media
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आए करण जौहर एकांतवास कर रहे हैं। उनके करीबी बताते हैं कि करण जौहर इन दिनों काफी परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि इस मामले में अपनी स्थिति लोगों के सामने कैसे साफ करें?
विज्ञापन

2 of 5
Agastya Nanda and Shweta - फोटो : instagram
इस बीच मुंबई में शनिवार को एक नए ‘स्कूप’ ने लोगों को बेचैन कर दिया जिसके मुताबिक करण जौहर जल्द ही एक और स्टार किड को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हिंदी सिनेमा में अभिनय करने की चाह रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
बताते हैं कि अगस्त्य की इस बारे में कुछ निर्माता निर्देशकों से बातचीत चलती रहती है। लेकिन अभी तक वह अभिनय को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं हुए हैं। जो लोग उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं उनमें सबसे आगे करण जौहर का नाम सामने आ रहा है। करण जौहर का नाम इस मामले में तब सामने आया जब दोनों को एक साथ कपूर परिवार के यहां एक जन्मदिन पार्टी में देखा गया।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार का कपूर खानदान से गहरा नाता है। ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा अगस्त्य की दादी थीं। अगस्त्य और करण जौहर को इस पार्टी में एक साथ देखा गया तो लोगों ने ऐसा माना है कि पार्टी के बीच में ही करण ने अगस्त्य को कोई फिल्म ऑफर की है। इस पार्टी में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : social media
अमर उजाला ने जब इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस से संपर्क किया तो उनका कहना था कि अभी यह प्रोडक्शन हाउस किसी भी नए प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं कर रहा है। जब तक कोरोना वायरस के कारण बिगड़ी स्थितियां कुछ हद तक काबू में नहीं आ जातीं, तब तक कोई भी नई आधिकारिक घोषणा होना मुश्किल है।

पढ़ें: रॉ के पूर्व अफसर ने किया सनसनीखेज दावा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत में अंडरवर्ल्ड का बताया हाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें