फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में ऐसे दिखते थे शाहरुख- अक्षय सहित ये सितारे, करण जौहर ने साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

Sun, 07 Jun 2020 08:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माता-पिता के साथ करण जौहर और शाहरुख- गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर दोनों बच्चों के वीडियोज और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वो कई बार बता चुके हैं कि लॉकडाउन में वो अपने दोस्तों को बहुत याद कर रहे हैं। अब करण जौहर ने कुछ खास करीबियों के साथ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने 90 के दशक की तस्वीरें पोस्ट कीं। उनके साथ उनके माता-पिता हीरू जौहर और यश जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, अक्षय कुमार और उदय चोपड़ा हैं। पहले करण जौहर का वजन काफी बढ़ा हुआ था, जो तस्वीरों में आप देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उदय चोपड़ा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
उदय चोपड़ा, करण जौहर का हेड मसाज कर रहे हैं, करण के चेहरे के हावभाव से लग रहा है वो काफी रिलैक्स हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'मेजर थ्रोबैक।' साथ ही उन्होंने सभी सितारों को टैग किया।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि पिछले दिनों करण जौहर के घर भी कोरोना ने दस्तक दी थी। उनके घर में काम करने वाले दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। करण जौहर ने खुद इस मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें इन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे, इन दोनों को इमारत में ही बने क्वारंटीन सेंटर में अलग कर दिया गया। उनके घर के बाकी लोग स्वस्थ और सुरक्षित हैं। परिवार के सभी लोगों ने टेस्ट कराए और सबके नतीजे निगेटिव आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर और तख्त फिल्म का पोस्टर - फोटो : फाइल
करण जौहर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' उनकी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होनी है। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।

सोनू सूद के लिए शख्स ने गाया गाना, अभिनेता ने कहा- 'घर भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें