फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेव सीरीज से एकता कपूर ने हटाए विवादित सीन और ट्विटर पर उठी स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग, पांच खबरें

Sun, 07 Jun 2020 05:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर - फोटो : Social Media
टीवी सीरियल और वेब सीरीज निर्माता एकता कपूर ने अपनी उस वेब सीरीज के आपत्तिजनक दृश्य के लिए भारतीय सेना से माफी मांग ली है जिसमें एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी (पति) गैर मौजूदगी में दूसरे पुरुष से संबंध बनाते दिखाया गया है। एकता कपूर ने ये भी दावा किया कि जानकारी में आते ही उन्होंने ये कंटेंट संबंधित सीरीज से हटा लिया था और ये भी कहा कि ऐसा एक चूक के चलते हुआ।

अपनी वेब सीरीज से एकता कपूर ने हटाया विवादित सीन, सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों पर जाहिर की नाराजगी
 
विज्ञापन

2 of 5
अभय देओल, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और करण जौहर - फोटो : Social Media
अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मुद्दा इस समय पूरी दुनिया में छाया हुआ है। एक तरफ जहां अमेरिका में प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत में भी इसका असर दिख रहा है।  प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और करीना कपूर जैसे बड़े सितारे अश्वेतों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता अभय देओल ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अश्वेत आंदोलन का समर्थन कर रहे सेलेब्स से अभय देओल ने पूछा सवाल, 'फेयरनेस क्रीम का समर्थन अब बंद कर देंगे?'

 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लॉकडाउन में अपने फैंस से जुड़ने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फैंस के लिए तस्वीरें- वीडियोज साझा के साथ अपने बारे में बातें भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करने की वजह से सुर्खियों में हैं।

'जोकर' बन आयुष्मान खुराना ने जाहिर की ये खास इच्छा, कहा- ' क्या आपको पता है, मैं कैसा हूं...?'

4 of 5
त्रिवेंद्र सिंह रावत और सोनू सूद - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को सोनू लगातार अलग-अलग साधनों से उनके घर भेज रहे हैं। सोनू के इस काम की तारीफ पूरे देश भर में हो रही है। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोनू सूद की सराहना की है।

मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से भेजा घर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया धन्यवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग अचानक सोशल मीडिया पर उठने लगी। ट्विटर पर शनिवार को #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने इस हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए स्वरा पर आरोप लगाए।

ट्विटर पर उठी स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग, यूजर बोला- निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भाग नहीं सकतीं

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें