इन दिनों अगर किसी चीज की पूरे देश में चर्चा हो रही है तो वह हैं बॉलीवुड के नए मैरिड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। इनकी शादी से इनके परिवार और फैंस सभी बहुत खुश हैं लेकिन एक और इंसान है, जो बेहद खुश है। हम, जिसकी बात कर रहे हैं वह बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर हैं। दरअसल, करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं, जिसकी वजह से वह अभिनेत्री की शादी में भावुक भी दिखाई दिए थे। उन्होंने शादी के बाद एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए रणबीर को उनका 'दामाद' भी कहा था। इस पोस्ट के बाद अब करण ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट साझा किया है, जो बहुत वायरल हो रहा है।