ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
यह लिस्ट अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के नाम के बिना पूरी नहीं हो सकती। अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'उमराव जान', 'धूम 2' और 'गुरु' शामिल हैं। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में फिल्म 'गुरु' की स्क्रीनिंग से पहले प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली।