बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स करण जौहर और फराह खान इन दिनों अपने काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में हैं। करण और फराह काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे को चिढ़ाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फराह न्यूयॉर्क के एक रेस्त्रां में खाने पर डिस्काउंट मांगती हुई नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर दुकानदार भी हैरान रह गया। इस फनी वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।