फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने शेयर की 22 साल पुरानी तस्वीर, संगीत सेरेमनी में शाहरुख ने जमकर किया था डांस

Tue, 03 Mar 2020 02:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सितारों की इन पुरानी तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बार करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ की एक तस्वीर शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
थ्रोबैक तस्वीर में शाहरुख खान जमकर डांस कर रहे हैं। पोस्ट के साथ करण जौहर ने बताया कि संजय कपूर और महीप कपूर की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनों पहुंचे और संगीत में खूब डांस किया था।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : social media
संजय कपूर और महीप कपूर नौ दिसंबर 1998 को शादी के बंधन में बंधे थे। तस्वीर में शाहरुख खान फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के बाईं ओर करण जौहर खड़े हैं और वो ताल से ताल मिलाकर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में कई अन्य लोगों को देेखा जा सकता है। करण जौहर ने कैप्शन में लिखा- 'संजय कपूर और महीप कपूर की संगीत सेरेमनी की थ्रोबैक तस्वीर। सुपरस्टार गाने पर थिरक रहे हैं।'

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत सेरेमनी में यहां शाहरुख अपनी ही फिल्म के मशहूर गाने 'छैंया छैंया' पर थिरक रहे हैं। करण जौहर की इस तस्वीर पर संजय कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'हाहाहा, सात दिसंबर 1998'। वहीं महीप कपूर ने हंसने के साथ दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Takht - फोटो : social media
करण जौहर के काम की बात करें तो उनके प्रोडक्शन हाउस की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया। इनमें 'राजी', 'केसरी' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्में हैं। बता दें कि करण इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'तख्त' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह मुगल काल की एक कहानी बताने वाली ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कपिल के शो में एक साथ पहुंचे 'रामायण' के सितारे, 33 साल बाद अब दिखने लगे ऐसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें