फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे करण, निर्देशक ने खुद किया खुलासा

Sun, 09 Jul 2023 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में डायरेक्टर एक नए ऐप थ्रेड्स की लॉन्च में शामिल हुए और इस ऐप के जरिए अपने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई तरह के सवालों के जवाब दिए। इसी क्रम में कुछ फैंस ने उनसे पूछा कि इस फिल्म के बाद वह किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : social media

इस सेशन कई यूजर्स ने करण ने उनकी आगामी फिल्म को लेकर कई सारे सवाल किए और पूछा कि काफी समय बाद बतौर निर्देशक कमबैक करने में पर उन्हें कैसा लग रहा है। इसपर निर्देशक ने जवाब दिया कि उनकी फिल्में ही उनके जीने का और मनोरंजन का सहारा है। ऐसे में वह इंडस्ट्री में एक दमदार वापसी का इंतजार कर रहे थे।


Mrs. India Inc Season 4: इस बार श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया बने जज

 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : social media

आगे एक और यूजर ने निर्देशक से पूछा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद वह किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। फैन ने पूछा, ‘आपका अगला प्रोजेक्ट क्या है।’ इसपर निर्देशक ने जवाब दिया, ‘अगला प्रोजेक्ट एक इमोशनल एक्शनर फिल्म होगी।’ करण का यह जवाब सुनकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म को लेकर और कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Arshad Warsi: 'मुझे लगा कि गलती कर दी', बगैर जानकारी दिए प्रोजेक्ट से निकाले जाने पर बोले अरशद वारसी

 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन में करण ने ट्रोलिंग को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि लोग बिना सोचे समझे कुछ भी लिख देते हैं और सोचते हैं कि हम केवल उनकी बातें सुनने के लिए बैठे हैं। ट्रोल्स को यह भी सोचना चाहिए कि हमारा भी परिवार है और वह भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जब वह लोग यह सब पढ़ते होंगे तो उन्हें कैसा लगता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जोहर

आपको बता दें कि करण द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका है। दर्शक एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें