फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर सुबह मुझे कहा जाता है गुड मार्निंग छक्के'

Sat, 18 Jun 2016 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ट्विटर, इंस्टाग्राम और तमाम दूसरी सोशल साइट आज सितारों के लिए प्रशंसकों तक पहुंचना का आसान तरीका है। इससे सितारे जहां आसानी से हर किसी तक अपनी बात पहुंचा देते हैं वहीं कई बार उनको खराब कमेंट का सामना करना पड़ता है। कई बार सितारों और उनके परिवार के बारे में इस तरह की बात लिखी जाती हैं जो बेहद अपमानजनक होती हैं। कुछ सितारे इस पर चुप रहते हैं तो कुछ खुलकर बोलते हैं। करन जौहर ने सोशल साइट्स पर उनके साथ हो रहे व्यहवार को लेकर काफी कुछ कहा है, उन्होंने बताया कि कैसे उनको मां-बहन की गालियां दी जाती हैं और छक्का कहा जाता है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुझे हर रोज भद्दी गालियां दी जाती हैं

2 of 7
करन जौहर ने एनडीटीवी पर एक ब्लॉग लिखा है। करन जौहर ने इस ब्लॉग के जरिए ट्विटर पर निगेटिव कमेंट्स कर परेशान करने वालों को जवाब देने की कोशिश की है। करन ने लिखा है कि 'हर दिन मेरी शुरुआत गालियों के साथ होती है। मुझे गुड मॉर्निंग गे कहा जाता है। मेरे कुछ भी कहने पर, चुप कर छक्के कहा जाता है'
विज्ञापन

मुझे हर रोज भद्दी गालियां दी जाती हैं

3 of 7
करन का कहना है कि 'मैंने लगातार अपनी ट्रोलिंग की वजह जानने की कोशिश की। मैंने इसके लिए डॉक्टरों की भी मदद ली, एक थैरेपिस्ट से मिलने पर उन्होंने मुझे इस पर लिखने को कहा तो मैं इस पर लिख रहा हूं।' करन कहते हैं कि मेरे बारे में लिखा जाता है कि 'छुप कर कराता है'।

मुझे हर रोज भद्दी गालियां दी जाती हैं

4 of 7
करन ने कहा 'फिल्मी दुनिया से ट्विटर पर सबसे पहले आने वालों में से मैं एक था। 2009 में जब मैंने ट्विटर ज्वाइन किया तो मुझे लगा कि मैं एक ऐसी दुनिया में एंटर कर रहा हूं जहां लोग मुझे पसंद करेंगे ये सब अच्छा होगा। शुरुआत में ऐसा ही था। लेकिन फिर मेरी हर सुबर गालियों से होने लगी' करन इसकी वजहों और अपने डांस के स्टाइल पर भी लिखने से नहीं चूके।
विज्ञापन

मुझे हर रोज भद्दी गालियां दी जाती हैं

5 of 7
करण कहते हैं, 'जब मैं डांस करता हूं, मैं भूल जाता हूं कि मेरे हाथ और पैर कहां हैं। मुझे लगता हूं कि मैं वैजयंतीमाला और हेमा मालिनी की तरह डांस कर रहा हूं।'
विज्ञापन

मुझे हर रोज भद्दी गालियां दी जाती हैं

6 of 7
करन ने अपने साथ-साथ कई दूसरे सितारों का भी जिक्र किया जो ट्विटर पर ट्रोलिंग का शिकार हुए। उन्होंने कहा, अनुष्का शर्मा भला भारत को मैच कैसे हरा सकती हैं, उसकी क्या गलती थी इसमें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे हर रोज भद्दी गालियां दी जाती हैं

7 of 7
करन ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ लोग सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं और वे अक्सर ऐसा करने के लिए कुछ लोगों को निशाना बनाते हैं। करन ने कहा, थैरेपिस्ट मुझे इसके बारे में लिखने को कहा गया तो डियर ट्रोलर्स मैं लिख रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें