बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया। इस दौरान दिशा पाटनी बेहद हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्राउन कलर की बॉडी हगिंग शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज भी दिये। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। उनके इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।