बॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि फिल्ममेकर करण जौहर के बगैर कोई भी पार्टी अधूरी है। यही नहीं करण खुद भी अक्सर हाउस पार्टी करते हुए नजर आते हैं। बीते शनिवार को उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी दिखे। वीडियो सामने आने के बाद अब करण जौहर समेत इन सितारों को ट्रोल किया जा रहा है।