फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के पार्टी वीडियो की आई फॉरेंसिक रिपोर्ट, अब एनसीबी उठाएगी ये कदम

Sun, 27 Sep 2020 05:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर की पार्टी का वीडियो - फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर अपने एक पुराने वीडियो की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं। यह वीडियो उन्होंने 2019 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था जो कि उनके घर हुई एक पार्टी के दौरान का है। आरोप लग रहे हैं कि इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था हालांकि करण जौहर हमेशा से ऐसे आरोपों का खंडन करते आ रहे हैं। अब फॉरेंसिक की टीम ने करण की पार्टी के वीडियो पर अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के इस वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और ना ही यह एडिट किया गया है। वीडियो बिल्कुल सही है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो इसकी अलग से जांच कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी जल्द ही इस मामले में अपना एक्शन लेगी। इसके लिए एक बैठक भी होगी। अनुमान है अगले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को यह बैठक हो सकती है। एनसीबी के दिल्ली लौटने पर ही इस पर एक्शन लिया जाएगा।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर ने बयान में क्या कहा
करण जौहर ने एक बयान जारी कर कहा था कि 2019 के जिस पार्टी के वीडियो पर आरोप लग रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। इस बारे में मैं पहले भी सफाई दे चुका हूं। पार्टी में किसी भी तरह का ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ था। ना तो मैं ड्रग्स लेता हूं ना ही मैं इसका समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : instagram/karanjohar
बता दें कि करण जौहर के घर में जुलाई 2019 में एक पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, रणबीर कपूर सहित अन्य सितारे शामिल हुए थे। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया था। उस वक्त जब इस वीडियो पर विवाद हुआ तो करण ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने खुद ही वीडियो पोस्ट किया है, अगर ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ होता तो क्या वो इसे पोस्ट करते।

इस आलीशान घर में रहती हैं सुजैन खान, देखकर पूर्व पति ऋतिक रोशन ने दिया यूं रिएक्शन, देखें INSIDE तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें