फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रग पार्टी' के आरोपों पर भड़के करण, कहा- अगली बार बेबुनियाद आरोप लगे तो कानूनी तरीके से निपटेंगे

Fri, 20 Sep 2019 08:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Karan Johar
फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने आवास पर ड्रग पार्टी आयोजित करने के निराधार आरोपों को लेकर 'खफा' हैं और भविष्य में इस तरह के आरोपों से वह कानूनी तरीके से निपटेंगे। दरअसल जौहर ने पिछले दिनों अपने घर पर फिल्मी सितारों की एक पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और कई लोगों ने इसके ‘ड्रग पार्टी’ होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

2 of 6
karan johar
जौहर ने इंडिया टुडे कान्क्लेव 2019 में कहा, 'कितनी हास्यास्पद बात है। लोग हल्की फुल्की चीजों का विश्लेषण करते हैं। अगली बार अगर लोग इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो हम इसे सख्ती से लेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी तरीकों से निपटेंगे। यह दोबारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 6
karan johar
इसके आगे बात रखते हुए करण जौहर ने कहा कि पार्टी वाली रात उनकी मां ने भी 'डिनर' (रात का खाना) उनके साथ किया और बातचीत की। जौहर ने कहा, 'क्या मैं पागल हूं कि अगर किसी ऐसे पदार्थ का सेवन वहां किया जाता तो मैं दोस्तों का वीडियो सबके सामने लाउंगा। मेरी मां भी उसी मंजिल पर रहती हैं जिस पर वह ड्राइंग रूम है। वह हमारे साथ थीं, हमारे साथ उन्होंने खाना खाया। हमने बातचीत की। यह उस तरह की शाम थी।'

4 of 6
karan johar
करण ने आगे कहा- 'वह वापस चली गईं और वीडियो बनाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और मैं इस पर आ रही प्रतिक्रियाओं से वाकई नाराज हुआ।' गौरतलब है कि करण से पहले वीडियो को लेकर विकी कौशल का भी बयान आया है। विकी ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं इंडियन आर्मी के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
इसके आगे विकी ने कहा था- 'मैं जब वापस मुंबई में अपने घर लौटा तो मैंने अपना ट्विटर चेक किया। एफआईआर, ओपन लेटर? मुझे लगा कि मेरे माता-पिता पर काफी असर होगा। वह न्यूज को फॉलो कर रहे थे। मैं अपने मम्मी-पापा के पास गया। मैंने देखा वह लोग मुस्कुरा रहे थे।मुझे लगा कि सब ठीक हैं, क्योंकि मेरी मम्मी-पापा को सब पता है। लेकिन कई टीवी चैनल मेरे चेहरे पर निशान लगाकर कुछ भी बोल रहे थे। ये बातें मुझे बहुत प्रभावित कर रही थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : social media
गौरतलब है कि करण की पार्टी में विकी कौशल के अलावा दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी भी शामिल थे।  वहीं अकाली दल के नेता मनजिंदर सिरसा ने उस वीडियो पर एफआईआर की मांग की थी।

पढ़ें: शिल्पा-दीपिका सहित ये 11 अभिनेत्रियां गलती से भी इन तस्वीरों को देखना नहीं करेंगी पसंद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें