भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। दोनों के फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। जिस पर निरहुआ ने एक मजेदार कमेंट भी किया है।