फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण की सेक्शुअलिटी को सपोर्ट करने वाले पहले व्यक्ति थे शाहरुख खान, निर्माता ने बताए दोस्ती के राज

Wed, 25 Oct 2023 04:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिनकी दोस्ती के चर्चे आए दिन होते रहते हैं। सभी उन्हें 'बेस्ट फ्रेंड्स' का टैग दे चुके हैं। इन सितारों में निर्देशक करण जौहर और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। दोनों के बीच खूब याराना है, जिसको दुनिया सलाम करती है। शाहरुख खान और करण जौहर शुरुआत से इंडस्ट्री में एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम रहे हैं और इसका खुलासा हाल ही में एक बार फिर हुआ है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सबकी नजरों में अभिनेता की वैल्यू और बढ़ गई है। करण के मुताबिक शाहरुख खान पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने उनकी सेक्शुअलिटी को बराबर समझा था।  
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के सेक्शुअलिटी पर पिछले काफी समय से चर्चा होती आई है। जहां कुछ लोग निर्देशक का मजाक उड़ाते हैं, वहीं बहुत से उनका सपोर्ट भी करते हैं। करण जौहर द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार में खुलासा हो गया है कि आखिर इस मुद्दे पर उनको सपोर्ट करने वाला सबसे पहला व्यक्ति कौन था। फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस बारे में खुलासा किया है कि शाहरुख खान उनके जीवन में पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने वर्षों तक गलत समझे जाने या मजाक उड़ाए जाने के बाद उन्हें दुनिया में समान महसूस कराया।   
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने बताया कि उनके माता-पिता उनके बारे में जो बातें नहीं समझ पा रहे थे और उनके सभी दोस्त भी उनके अंदर छिपे स्त्री पक्ष की मजाक उड़ाते थे। उस समय सिर्फ और सिर्फ उनके जीवन में एकमात्र व्यक्ति शाहरुख थे, जिन्होंने उन पर बिना किसी तरह का जजमेंट दिए हुए उनका सपोर्ट किया था। करण ने कहा, 'मुझे लगता है कि पहला व्यक्ति जिसने मुझे महसूस कराया कि मैं ठीक हूं, वह शाहरुख खान थे। उनका जन्म और पालन-पोषण बहुत ही प्रगतिशील माहौल में हुआ। वह थिएटर से आए थे, उन्होंने हर तरह के लोगों के साथ काम किया था और मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता चीजों को समझ नहीं पा रहे थे।'     

4 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने आगे बताया कि, 'मुझे लगा था कि मेरा जो स्त्री पक्ष था वह इतनी मजबूती से सामने आ रहा था कि उसे केवल हंसी ही मिली या उसका मजाक उड़ाया गया। फिर जब मैं बड़ा हुआ तो लोग इसके बारे में थोड़ा शांत हो गए थे लेकिन मैं बता सकता हूं कि शायद मेरे चलने के तरीके या बोलने के तरीके या चीजों के बारे में चारों ओर चिड़चिड़ेपन का माहौल था। मुझे याद है कि शाहरुख खान पहले इंसान थे जिन्होंने मुझे कमतर महसूस नहीं होने दिया था। मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने उस बात को स्वीकार कर लिया था जिसे उन दिनों पैंसी माना जाता था लेकिन वह हर चीज के बारे में बहुत शांत थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने यहां तक खुलासा किया कि शाहरुख खान उनके साथ खुलकर बातें भी किया करते थे। वह बोले, 'वह मेरे साथ बहुत खुली बातचीत करते थे और मुझे ऐसा लगता था कि जब मुझे अपने व्यक्तित्व और सेक्शुअलिटी के बारे में सबसे बड़ी बात कहनी होती थी, तब भी मैं पहले उनसे बात करता था। तो हां, यह पहले भी शाहरुख खान थे और यह अब भी मेरे लिए शाहरुख ही हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें