फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हैं। हाल में भी उन्होंने एक इवेंट के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में वह अपने आप को लेकर काफी असहज थे। उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता था कि उनके अलग होने की वजह से लोग उन्हें अपनाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
2 of 4
Karan Johar
इसके अलावा करण ने अपने परिवार वालों का शुक्रिया अदा किया। करण ने कहा, 'मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसे पेरेंट्स मिले, जिन्होंने हर वक्त मेरी मदद की। मेरे पेरेंट्स ने कभी इस बात का एहसास नहीं करवाया कि मैं दूसरों से अलग हूं और मेरा बर्ताव दूसरों से अलग है।'
विज्ञापन
3 of 4
KARAN JOHAR
- फोटो : SELF
करण ने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा कि वह लोगों से मिलने-जुलने में असहज महसूस करते थे। उन्हें लगता था कि वह दूसरों से अलग हैं। इस कारण उन्हें किसी से बात करने में अजीब लगता था। उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता था कि उनके अलग होने की वजह से लोग उन्हें अपनाएंगे या नहीं।
इवेंट के दौरान करण ने सभी पेरेन्ट्स को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपने बच्चे में कोई टैलेंट देखा तो जरूरी नहीं है कि वह उसको उसी में आगे बढ़ने की सलाह दें। वह उन्हें खुद उनकी प्रतिभा तलाशने दें और उन्हें खुद डिसाइड करने दें कि उन्हें भविष्य में क्या करना है।