फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: इस अभिनेत्री का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर, लेकिन फिर बीच में आ गया यह शख्स और...

Wed, 05 Apr 2023 02:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड का चर्चित चेहरा हैं। अनुष्का न सिर्फ दमदार एक्ट्रेस हैं बल्कि वह फिल्में और वेब सीरीज भी प्रोड्यूस करती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब अनुष्का शर्मा का करियर खतर में था और उसे बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर। कई सितारों ने ऐसा खुलासा किया है कि करण जौहर ने जितनों का करियर बनाया है, उतने लोगों का करियर उन्होंने बर्बाद भी किया है। करण जौहर ने खुद इस बात का खुलासा किया था वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने एक बार भरी महफिल में इस बात को खुद स्वीकार किया था उन्होंने आदित्य चोपड़ा से रब ने बना दी जोड़ी के लिए अनुष्का को साइन करने से मना कर दिया था। ऐसी खबरें थीं कि करण जौहर चाहते थे कि इस फिल्म में सोनम कपूर को लिया जाए। लेकिन बाद में जब बैंड बाजा बारात बनकर तैयार हुई तो करण को मन न होने के बाद भी इस फिल्म को देखना पड़ा था। जब उन्होंने इस फिल्म को देखा तो वह अनुष्का की एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए और उनसे माफी मांगने के बारे में सोचा। अगर सच में ऐसा हुआ होता तो आज शायद अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद हो गया होता।

इसे भी पढ़ें- Sushmita Sen: क्या फिर एक हो गए सुष्मिता और रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
2016 में 18वें मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान, राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा के साथ करण जौहर मंच पर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान करण अपनी फिल्म ए दिल है मुश्किल के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। मंच पर अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय भी मौजूद थे। अनुष्का के बारे में बात करते हुए करण ने कहा था, मैं अनुष्का के करियर को पूरी तरीके से खत्म करना चाहता था। 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
करण ने आगे कहा था, जब आदित्य ने मुझे इस फिल्म के बारे में बताया तो मैंने उनसे कहा थ नहीं नहीं...पागल हो क्या...तुम उसे साइन कर रहे हो...तुम पागल हो....तुमको इस अनुष्का शर्मा को साइन करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि उस वक्त एक और एक्ट्रेस थी, जिसे मैं चाहता था कि आदित्य को उसे साइन करना चाहिए। मैंने रब ने बना दी जोड़ी को भी बिना मन के देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
करण ने आगे कहा, "लेकिन जब मैंने बैंड बाजा बारात देखी, तो मैंने उन्हें फोन किया और मुझे लगा कि मुझे उनसे माफी मांगनी चाहिए और तारीफ करनी चाहिए। क्योंकि मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। वहीं अनुष्का शर्मा की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को निर्देशित किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें