आखिरकार करण जौहर और अजय देवगन के बीच सालों पुरानी दुश्मनी पूरी तरह से खत्म हो गई है। हाल ही में अजय, पत्नी काजोल के साथ करण के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। अब अजय दिसंबर में करण के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'सिंबा' में मेहमान कलाकार की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Ajay Devgn
बताया जाता है कि पुराना विवाद पीछे छोड़ने की पहल करण की तरफ से हुई। वह अजय देवगन के घर गए और काजोल को मध्यस्थ बनाया। वैसे 2 साल पहले काजोल और करण में भी ठन गई थी लेकिन उनकी दोस्ती इतनी पुरानी है कि वे ज्यादा दिन एक-दूसरे से नाराज नहीं रह सके।
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
अब काजोल ने अजय को भी करण के साथ हाथ मिलाने के लिए राजी किया। उल्लेखनीय है कि सिंबा का निर्देशन अजय के अच्छे दोस्त रोहित शेट्टी ने किया है। दोनों ने करीब 10 फिल्में साथ में कीं। सिंबा एक पुलिसवाले की कॉमिक कहानी है, जिसमें अजय, रोहित की फिल्म सिंघम के ब्रांड के रूप में थोड़ी देर के लिए नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
4 of 5
karan johar
- फोटो : screengrab from instagram
बता दें कि करण जौहर और अजय देवगन के रिश्ते में खटास फिल्म शिवाय की रिलीज के दौरान हुई थी। सोशल मीडिया पर कमाल आर खान ने फिल्म के कुछ सीन लीक कर दिए थे। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कमाल आर खान की एक रिकॉर्डिंग सामने आई थी। जिसमें केआरके कह रहे थे कि शिवाय की मार्केटिंग खराब करने के लिए करण जौहर ने उन्हें 25 लाख रुपये दिए थे।
इसी बात को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि अजय ने काजोल को करण से बात करने और उनसे दोस्ती रखने तक के लिए मना कर दिया था। उन दिनों करण जौहर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल लेकर आए थे। करण जौहर ने फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया था। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही दिन 28 अक्टूबर 2016 में थी।