सोशल मीडिया पर इन दिनों #10 YearChallenge ने धूम मचा रखी है। हर कोई इस ट्रेंड में शामिल हो रहा है। दरअसल #10 YearChallenge के तहत आपको अपनी दो तस्वीरें पोस्ट करनी होती हैं जिसमें 10 साल का फर्क हो। इस ट्रेंड को फॉलो करने में भला बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कहां पीछे रहने वाले थे। अनिल कपूर (Anil Kapoor) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक कई सितारों ने ऐसी पोस्ट फैंस के लिए शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Bipasha Basu
- फोटो : instagram
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं और सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग के मामले में भी। बिपाशा ने हाल ही में इस चैलेंज को स्वीकार किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। बिपाशा की एक तस्वीर साल 2008 की है तो दूसरी तस्वीर 2018 की है। 10 साल बाद भी बिपाशा की खूबसूरती पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 11
Dia Mirza
- फोटो : instagram
राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की फिल्म संजू (Sanju) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपोजिट दिखीं दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दीया मिर्जा की दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'ये मैं हूं 27 साल और 37 साल की।'
4 of 11
Daisy Shah
- फोटो : instagram
साल 2014 में सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म जय हो (Jai Ho) से डेब्यू करने वालीं डेजी शाह (Daisy Shah) एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने ये दो तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। जिसमें डेजी खूब खिलखिला रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सोनम ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फिल्म दिल्ली 6 की है तो दूसरी तस्वीर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से है। दोनों ही तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है जैसे उनकी उम्र थम सी गई है।
विज्ञापन
6 of 11
Anita Hassanandani
- फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने साल 2008 और 2019 की दो तस्वीरें शेयर की हैं। अनीता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा बस कुछ वजहों से मैं गोरी हो गई हूं। पहला पैसों की माया दूसरा फिल्टर्स का कमाल तीसरा मोटी हो गई या चौथा रोहित का प्यार।
विज्ञापन
7 of 11
Shilpa Shetty
- फोटो : instagram
अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए पॉपुलर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 2008 की एक तस्वीर पोस्ट की जो फिल्म दोस्ताना से है और दूसरी तस्वीर साल 2018 की है। दोनों तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक बच्चे की मां बन चुकीं शिल्पा शेट्टी की फिगर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
8 of 11
Anil Kapoor
- फोटो : instagram
अनिल कपूर (Anil Kapoor) के लिए तो उम्र मानो थम सी गई है। तभी तो उन्होंने अपनी 4 वीडियो शेयर किए हैं। ये वीडियो साल 1989, 1999, 2009 और 2019 की हैं। सभी सितारों को मात देते हुए अनिल कपूर पिछले 40 सालों से एक जैसे ही दिखते आए हैंं। अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा- '#10YearChallenge भूल जाओ ये है #AKChallenge।'
9 of 11
Sagarika Ghatge
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge) ने दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'जब मैं 23 की थी और अब मैं 33 की हूं।'
10 of 11
Mini Mathur
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस और एंकर मिनी माथुर (Mini Mathur) ने लिखा- 'ये लो #10 YearChallenge'