निर्देशक करण जौहर अपनी बातों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। फैंस उनकी फिल्मों को भी उतना ही पसंद करते हैं। करण जौहर ने अपने फिल्म के सेट की बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं, इसमें वे कैमरे पर निर्देशक की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
करण जौहर ने पोस्ट साझा कर कही ये बात
करण जौहर ने अपने सेट की बीटीएस तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि कैमरे के पीछे रहना मेरी सबसे पसंदीदा जगह है। मैं फिर से सेट पर वापसी करने का इंतजार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
आयुष्मान खुराना ने दी प्रतिक्रिया
करण जौहर की इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने भी प्रतिक्रिया दी है। निर्देशक की पोस्ट पर आयुष्मान ने हार्ट इमोजी साझा की है। इसमें अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर भी सेट पर नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करण जौहर रॉकी रानी की प्रेम कहानी फिल्म से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का सीन देख रहे हैं।
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
करण जौहर की इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, मिस्टर जौहर आपको देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। एक अन्य फैन ने लिखा, जल्दी वापसी कीजिए, आपकी फिल्में देखने का इंतजार है। एक अन्य फैन ने लिखा, मुझे नहीं पता कि लोग उन्हें क्यों पसंद नहीं करते, वे सबसे जेनुइन इंसान हैं।
बतौर निर्माता किया फिल्म का एलान
करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म चांद मेरा दिल का ऐलान हाल ही में किया था। इसमें अनन्या पांडे नजर आएंगी। उनके साथ लक्ष्य की जोड़ी दिखाई देने वाली है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी करेंगे। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। करण जौहर ने इस फिल्म की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है।