फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉफी विद करण' में सिंगल एंट्री लेंगे आमिर खान, देंगे फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब

Mon, 15 Oct 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Koffee With Karan
करण जौहर का मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' का छठवां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसका टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस बार शो में आलिया भट्ट- दीपिका पादुकोण, सारा अली खान-सैफ अली खान, अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर बतौर जोड़ी गेस्ट एंट्री करेंगे। शो का पहला एपिसोड शूट हो चुका है। इसकी गेस्ट बनीं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण।
विज्ञापन

2 of 5
koffee with Karan
कॉफी विद करण का हर सीजन चर्चा में रहता है। छोटे पर्दे के इस शो में करण एक ऐसे इंसान की भूमिका में होते हैं जिसे गलत सवाल पूछने की आदत है। उनके तीखे सवालों के जवाब में कलाकार अपने निजी जीवन के कई राज दर्शकों के सामने खोलते हैं। कई बार ये राज बड़े ही चौंकाने वाले होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
इस बार भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है सीजन 6 के पहले एपिसोड का। एपिसोड जल्द ही टीवी पर आने वाला है। खबरों के मुताबिक मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी शो के गेस्ट बनेंगे। आमिर बिना किसी जोड़ी के यानी सिंगल एंट्री करेंगे। उनकी मल्टी स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जल्द ही रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि वे फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरिएंस को शो में शेयर करेंगे। 

4 of 5
koffee with karan
बता दें इससे पहले भी आमिर करण के शो का हिस्सा बन चुके हैं। सीजन 5 में आमिर अपनी फिल्म 'दंगल' के कोस्टार्स के साथ आए थे वहीं सीजन 4 में आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ शो का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
koffee with Karan
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। शो के कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें