फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म ठुकरा चुकी हैं 3 एक्ट्रेसेज, अब आलिया भट्ट पर फिल्म मेकर की नजर

Thu, 19 Apr 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ALIA BHATT
यह बात कम ही लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और रिजेक्ट भी हो गई थीं। वह फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल निभाना चाहती थीं मगर स्क्रीन टेस्ट पास ना कर सकीं। सालों बाद अब वही संजय लीला भंसाली उन्हें अपनी फिल्म में लीड हीरोईन बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay leela bhansali
खबर है कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'गुस्ताखियां' में आलिया भट्ट को कास्ट करना चाहते हैं। यह फिल्म मशहूर शायर साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। फिल्म में अभिषेक बच्चन साहिर का रोल निभाएंगे। वहीं, आलिया को लेखिका अमृता प्रीतम का रोल ऑफर करने की तैयारी चल रही है। भंसाली की फिल्म साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Leela Bhansali
आलिया की तारीफ करते हुए संजय लीला भंसाली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'एक एक्ट्रेस के तौर पर आलिया भट्ट की ग्रोथ मुझे आकर्षित करती है। वह जिस संतुलन के साथ काम कर रही हैं वह उनकी उम्र के एक्टर्स में बहुत कम देखने को मिलता है। उनके साथ काम करना दिलचस्प होगा।'

4 of 5
alia bhatt raazi
हालांकि, इस रोल के लिए आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं। वह इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को अप्रोच कर चुके हैं। तीनों ही एक्ट्रेसेज ने यह कह कर ऑफर ठुकरा दिया कि यह रोल दमदार नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा की 'राजी' एक्ट्रेस आलिया भंसाली की फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ALIA BHATT - फोटो : SELF
बता दें कि आलिया भट्ट जल्द मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में वह विक्की कौशल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को खूब सराहना मिल रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास तीन बड़ी फिल्में हैं।वह जल्द रणवीर सिंह के साथ 'गली ब्वॉय', रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और वरुण धवन के साथ 'कलंक' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें