फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर की शादी पर लाखों का गिफ्ट दे रहे करण जौहर, ऐसा रॉयल तोहफा पहले कभी नहीं देखा होगा

Sat, 05 May 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
सोनम कपूर की शादी का बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और फैंस को बेसब्री से इंतजार है । शुक्रवार शाम वरुण धवन, करण जौहर, अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, और जैकलीन फर्नांडीज जैसे बड़े स्टार सोनम के घर पर पहुंचे थे । संगीत में वरुण और जैकलीन के परफॉर्म करने की खबरें भी आ रही हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
डांस
संगीत की रिहर्सल के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कपूर फैमिली सलमान खान के गाने 'स्वैग से स्वागत' गाने पर डांस करते दिख रही है । इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि जाह्नवी कपूर अपनी कजिन की शादी में परफॉर्म नहीं करेंगी ।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर
वहीं सोनम के करीबी दोस्त करण जौहर ने दुल्हन को गिफ्ट देने की तैयारी भी कर ली है । करण ने ज्वैलरी से लेकर साड़ी और मिठाई तक गिफ्ट में देने का फैसला किया है । पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स ने करण जौहर के गिफ्ट की सारी डिटेल दी है ।
 
 

4 of 5
सोनम कपूर
करण जौहर अपनी दोस्त को आम्रपाली झुमके, हाथ के कंगन के जोड़े और डायमंड इयररिंग गिफ्ट करेंगे । इसके अलावा करण ने सोनम को कांजीवरम साड़ी देने का फैसला किया है । साड़ी, ज्वैलरी के बाद बारी आती है मिठाई की ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर
करण दिल्ली के नाथू स्वीट के मोतीचूर के लड्डू भी गिफ्ट के तौर पर देंगे । सोनम इन गिफ्ट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा । फिलहाल फैंस को सोनम के दुल्हन बनने का बेसब्री से इंतजार है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें