फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, सुशांत की मौत के बाद झेल रहे थे नेपोटिज्म का आरोप

Mon, 15 Feb 2021 06:02 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : Social media

करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में नए टैलेंट को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। अब करण एक बार फिर 'धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी' के तहत 4 नए टैलेंट को इंडस्ट्री में पेश करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

विज्ञापन

2 of 5
karan johar - फोटो : instagram fan page
निर्देशक- निर्माता करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया है। वीडियो में नए कलाकारों की झलक दिखाई गई है। हालांकि पूरे वीडियो में चारों में से किसी के भी चेहरे नहीं दिख रहे। बेहतरीन संगीत और बढ़िया पेशकश के साथ प्रस्तुत किया गया ये वीडियो काफी आकर्षक लग रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर ने वीडियो शेयर कर लिखा है ‘सिनेमा के इस बड़े मंच पर हमने हमेशा नई प्रतिभाओं को तराशने का लक्ष्य रखा, फिर चाहे वो अभिनेता हो, निर्देशक, संगीतकार या फिर टेक्नीशियन। दिमाग और दिल में ठीक वैसे ही इरादे को लिए हम इन चार युवा प्रतिभाओं को पेश करने में गर्व महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने अपने काम से सबको प्रभावित किया है। इनकी ऊर्जा को पर्दे पर देखने के लिए हमसे इंतजार नहीं हो रहा। इन्हें प्यार दीजिए और खुले दिल से इनका स्वागत कीजिए। 16 फरवरी से लेकर पूरे सप्ताह सुबह 11 बजे इन नई प्रतिभाओं को देखने के लिए धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी से जुड़े रहिए’।  

4 of 5
करण जौहर - फोटो : Social media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद के आरोप लग रहे थे। उस समय सबसे ज्यादा आरोप करण जौहर पर ही लगे थे। अभिनेत्री कंगना रणौत ने जमकर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली थी। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के नेपोटिज्म को सुशांत सिंह की मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : Social Media
कंगना का आरोप था कि करण जौहर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। हमेशा स्टारकिड्स को लॉन्च करते हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग जिनका कोई गॉड फादर नहीं होता उन्हें काम नहीं मिल पाता है। हालांकि करण ने इन आरोपों को नजरअंदाज करने में ही बेहतरी समझी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये चार नए चेहरे कौन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें