फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INSIDE VIDEO: कैटी पैरी से शाहिद की पत्नी ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा सिगंर का रिएक्शन

Sat, 16 Nov 2019 12:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैटी पैरी के साथ शाहिद-मीरा और करण - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में करण जौहर ने इंटरनेशनल पॉप स्टार  कैटी पैरी के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने कैटी के साथ अपने फोटोज भी शेयर किए। लेकिन इस बीच कैटी पैरी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कैटी पैरी के साथ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल सोशल मीडिया पर कैटी पैरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटी पैरी के साथ शाहिद कपूर, मीरा कपूर और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों-चारो लोग आपस में बात कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मीरा कुछ ऐसा कह देती हैं कि कैटी के चेहरे के हाव-भाव ही बदल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
katy perry - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आवाज साफ नहीं है इसलिए ये कहना तो मुश्किल है कि दोनों के बीच बात क्या हुई। लेकिन एक्सप्रेशन्स देखकर ये साफ है कि मीरा की बात कैटी को काफी पसंद आई और हैरान भी कर गई। वहीं वीडियो में करण भी कैरी से बात करते नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ शाहिद साथ में खड़े मुस्कुरा रहे हैं।
 

4 of 5
katy perry - फोटो : social media
बता दें कि मीरा के अलावा भी कैटी पैरी के साथ इस पार्टी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। करण की इस पार्टी में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत के साथ ही साथ आलिया भट्ट, नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर जैसे कई सितारों शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटी पैरी और अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि शनिवार-रविवार को कैटी पैरी का मुंबई में कंसर्ट है। वहीं इससे पहले कैटी सात साल पहले भारत आईं थीं। उस दौरान  उन्होंने आईपीएल सेरेमनी में परफॉर्म किया था। उस वक्त भी कैटी के फोटोज- वीडियोज को सभी ने काफी पसंद किया था।

पढ़ें: पति के बाद अब सुर्खियों में राखी सावंत की बेटी, जानें वायरल वीडियो का सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें