करण जौहर का श्रीदेवी और उनके परिवार के करीबी होने की बात किसी से छुपी हुई नहीं है। करण, श्रीदेवी के फैन होने के साथ-साथ बहुत अच्छे दोस्त भी रहे हैं। सब जानते हैं कि करण, श्रीदेवी के साथ फिल्म शिद्दत बनाना चाहते थे। बहुत सालों से करण ऐसी स्क्रिप्ट खोज रहे थे और आखिर में उन्हें एक कहानी मिल भी गई। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अब करण ने एक बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म पर काम शुरू होने से पहले श्रीदेवी के निधन के बाद करण का उनके साथ काम करने का सपना टूट गया। करण ने इसके बाद फैसला किया है कि अब वे शिद्दत नहीं बनाएंगे। करण ने श्रीदेवी के बिना यह फिल्म बनाने का इरादा छोड़ दिया है। वे अब इस फिल्म को किसी और के साथ भी नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
करण ने 'शिद्दत' में श्रीदेवी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम फाइनल कर रखा था। फिल्म का निर्देशन '2 स्टेट्स' बनाने वाले निर्देशक अभिषेक वर्मन करने वाले थे। श्रीदेवी के अचानक इस तरह जाने से करण अब तक सदमे में हैं। वे श्रीदेवी के काफी करीब थे, इसलिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को धड़क से खुद लॉन्च कर रहे हैं।
बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी दिखने वाली थी। ये दोनों 1993 में फिल्म 'गुमराह' में एक साथ नजर आए थे लेकिन अब ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर नजर नहीं आ सकेगी।