तस्वीर के साथ नवाजुद्दीन ने लिखा, 'सही स्थान और सही लोग, मातोश्री से तैयारी शुरू। उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे से मुलाकात और श्री बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद मिलने की खुशी है।' अभिजीत फेंसे द्वारा निर्देशित और संजय राउत द्वारा लिखित 'ठाकरे' 23 जनवरी, 2019 को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज होगी।