फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने करीब 1600 करोड़ की कमाई कर ली है। 'बाहुबली 2' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म की सफलता के पीछे प्रभास का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
1600 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा खुलासा, यकीन नहीं कर पाएंगे
2 of 7
प्रभास
जबसे ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ था उसके बाद प्रभास ने एक भी प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लिया। सिर्फ 'बाहुबली' पर ही फोकस किया। इसके चलते उनके पास पैसों की भी कमी हो गई थी। लेकिन प्रभास ने अपने करियर के पांच साल सिर्फ 'बाहुबली' को ही दे दिए।
विज्ञापन
1600 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा खुलासा, यकीन नहीं कर पाएंगे
3 of 7
प्रभास और अनुष्का शेट्टी
हाल ही में फिल्म को लेकर प्रभास का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'मैं इतना अच्छा काम कर सकता हूं ये मैं भी नहीं जानता था। लेकिन एसएस राजामौली को मुझ पर पूरा भरोसा था। बाहुबली का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।'
1600 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा खुलासा, यकीन नहीं कर पाएंगे
4 of 7
प्रभास बाहुबली
प्रभास ने आगे कहा, 'पांच साल क्या मैं बाहुबली के लिए सात साल भी देने को तैयार था। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे बाहुबली का रोल मिला।' प्रभास ने ये बातें आईएएनएस से बात करने के दौरान कही। जब बाहुबली बनना शुरू हुई थी तो हर किसी पर बहुत प्रेशर था।
विज्ञापन
1600 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा खुलासा, यकीन नहीं कर पाएंगे
5 of 7
vivek oberoi prabhas
फिल्म पर हर किसी ने मेहनत की जिसका फल अब मिल रहा है। अपनी तैयारी को लेकर प्रभास ने कहा, 'बाहुबली बनने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी। मेरा पूरा लाइफस्टाइल ही बदल गया था। स्ट्रिक्ट रुटीन फॉलो करना पड़ता था।' प्रभास ने फिल्म में पिता और बेटे दोनों का रोल निभाया है।
विज्ञापन
1600 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा खुलासा, यकीन नहीं कर पाएंगे
6 of 7
'बाहुबली' के एक सीन में प्रभास
फिल्मों में एक्टिंग करने को लेकर प्रभास ने कहा, 'मुझे नहीं लगता था कि मैं कभी एक्टिंग कर पाऊंगा क्योंकि मैं बहुत शर्मीला हूं। 18 साल की उम्र में मुझे अहसास हुआ कि मैं भी एक्टिंग कर सकता हूं। मैंने अपने पिता से इस बारे में बताया तो वो काफी खुश हुए थे।'
1600 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा खुलासा, यकीन नहीं कर पाएंगे
7 of 7
प्रभाष
- फोटो : जीोवपे
प्रभास ने कहा, 'बाहुबली ने मुझे सबकुछ दे दिया है। जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। बाहुबली 2 का खुमार अभी भी लोगों के सिर से नहीं उतरा है।' बता दें कि प्रभास का अगला प्रोजेक्ट 'साहो' है। खबर है कि इस फिल्म में कटरीना कैफ उनके अपोजिट नजर आ सकती हैं।