फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लगे रहो मुन्नाभाई' देखकर करण जौहर ने बदला अपना लकी चार्म, कभी ट्विंकल के प्यार में थे पागल

Fri, 24 May 2019 06:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
करण जौहर - फोटो : instagram
डायरेक्टर करण जौहर का 25 मई को जन्मदिन है। 25 मई 1972 को जन्में करण अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में सबसे अच्छा इंटरव्यू लेने और देने का कोई मुकाबला हो, तो बिना शक करण उसके विजेता होंगे। करण ने बॉलीवुड को कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 8
karan johar - फोटो : file photo
2006 में करण जौहर को पोलैंड में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की ज्यूरी में शामिल किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। करण जौहर ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह भी अक्सर होटल से चीजें चुराते हैं और होटल के रूम में रखी शैम्पू की बोतल को तो वह किसी भी सूरत में वहां नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

3 of 8
Karan Johar and Rannvijay Singha
करण अपनी लाइफ को लेकर बहुत ओपन हैं। एक इंटरव्यू में करण ने बताया था जब वह 26 के थे, तब उन्होंने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। साल 1998 में करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद करण न्यूयॉर्क गए थे। यहीं उन्होंने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे।

4 of 8
Karan Johar and Anushka
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने ये भी कहा था कि मैं वो 'तीन' शब्द कभी नहीं बोलूंगा, जो हर कोई मेरे बारे में जानता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
karan johar
करण जौहर पर किताब लिखी जा चुकी है जिसका नाम है अनसुटेबल बॉय। जसमें करण की जिंदगी के कई राज हैं। एक बार करण जौहर ने कहा था, 'जब मैं बच्चा था, तब मुझे बहुत चीजों से डर लगता था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग हूं और इस वजह से मुझे ये डर लगता था कि कहीं ये सोसाइटी मुझे एक्सेप्ट न करे'।
विज्ञापन

6 of 8
karan johar salman khan
मशहूर डायरेक्टर करण जौहर का मानना है कि वह एक फ्लॉप एक्टर हैं। करण ने अनुराग बसु की फिल्म 'बाम्बे वेलवेट’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। जिसके बाद उन्होंने कहा था किसी को मुझे फिल्म में नहीं लेना चाहिए मैं एक बड़ा फ्लॉप अभिनेता हूं।'
विज्ञापन

7 of 8
karan johar
ट्विंकल खन्ना की किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ की लांचिंग पर करन ने बताया था कि ट्विंकल ऐसी लड़की थी, जिसके प्यार में वो पागल थे। उस वक्त दोनों बोर्डिंग स्कूल में साथ पढ़ते थे। करण ने ट्विंकल को उनका दिल तोड़ने का दोषी भी ठहराया था। करण के मुताबिक ट्विंकल ने उनकी पहली फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में काम करने से मना कर उनका दिल तोड़ दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
karan johar
करण जौहर पहले 'के' अक्षर को अपने लिए बहुत लकी मानते थे। वे अपनी हर फिल्म का नाम इसी अक्षर से शुरू करते थे। चाहे वह ‘कभी-खुशी कभी गम हो’ या फिर ‘कभी अलविदा कहना’। जब उन्होंने फिल्म "लगे रहो मुन्नाभाई' में न्यूमेरालॉजी का मजाक उड़ते देखा तो करण की सोच भी बदल गई। अब वह ‘के’ अक्षर से अपने प्रोजेक्ट शुरू नहीं करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें