IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान
वहीं, केंद्रीय मंत्री राठौर से उनके एक साथ-साथ दो-दो मंत्रालय संभालने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, " मैंने दोनों(मंत्रालय) से बहुत कुछ सीखा है और दोनों ही बहुत एक्साइटिंग हैं। . सूचना प्रसारण मंत्रालय में, मैं फिल्म इंडस्ट्री के क्रिएटिव लोगों से मिला। खेल में, यहां यंग एनर्जी की भरमार है जिनसे बात करते समय अच्छा लगता है। इसलिए मेरे लिए दोनों मंत्रालय अच्छी लगती हैं।" राठौर ने आगे कहा कि यदि वह अक्षय कुमार को मंत्रालय देते हैं तो वे अपने वाले दोनों देना चाहेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा, "अक्षय कुमार ने एक फिल्म में एक डायलॉग बोला है, जो हमारे मनोहर पार्रिकर को बोलना चाहिए 'डॉन्ट एंग्री मी'" इस बात पर करण जौहर बोले तो इसके लिए अक्षय को डिफेंस मिनिस्ट्री भी मिल जाना चाहिए।