फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुर भंडारकर से करण जौहर ने मांगी माफी, लेकिन फिल्म के टाइटल के लिए कह दी ये बात

Thu, 26 Nov 2020 10:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मधुर भंडारकर और करण जौहर - फोटो : फाइल
फिल्म के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) और करण जौहर (Karan Johar) का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही मधुर भंडारकर ने करण जौहर पर अपने प्रोजेक्ट का टाइटल हड़पने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर ने ट्वीट में लिखा, 'ये मेरे प्रिय दोस्त मधुर भंडारकर के लिए...'। इसके साथ ही एक तस्वीर पर करण ने आधिकारिक बयान में लिखा, 'हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, हम इस एकजुट इंडस्ट्री का हिस्सा कई वर्षों से हैं। इन सालों में मैं आपके काम का एक बड़ा प्रशंसक भी रहा हूं और मैंने हमेशा आपके लिए अच्छा ही चाहा है। मुझे पता है कि आप हमसे नाराज हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
करण के बयान में आगे लिखा है, 'मैं बीते कुछ हफ्तों में आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमने ये नया और अलग टाइटल- 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' अपने नॉन फिक्शन फ्रेंचाइज के फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए चुना था, क्योंकि हमारा टाइटल हटके था, इसलिए हमने नहीं सोचा था कि इससे आप नाराज हो जाएंगे। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।'

4 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
बयान के आखिर में करण ने लिखा, 'मैं आपको बता देना चाहता हूं कि हम अपनी सीरीज को फैब्युलस लाइव्स के टाइलट से सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। जो कि फ्रेंचाइज का टाइटल है और इसे आगे जाना है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि फॉर्मेट, नेचर, ऑडियंस और सीरीज का टाइटल अलग है और इससे आपके प्रोजेक्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।'
विज्ञापन

5 of 6
मधुर भंडारकर, करण जौहर - फोटो : Twitter/Instagram
क्या है पूरा मामला:
दरअसल कुछ दिनों पहले करण जौहर ने वेब रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद मधुर भंडारकर ने करण और उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता पर आरोप लगाया कि उन्होंने वेब शो के लिए उनकी फिल्म का टाइटल छीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय करण जौहर, आपने और अपूर्व मेहता ने मुझसे 'बॉलीवुड वाइव्स' के टाइटल की मांग की थी, जिससे मैंने इनकार कर दिया था। क्योंकि मेरे प्रोजेक्ट पर काम जारी है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' करके इस्तेमाल कर लिया। प्लीज मेरे प्रोजेक्ट को बर्बाद न करें। मेरी आपसे विनम्र अपील है कि आप टाइटल बदल लीजिए।' 



पढ़ें: दिवंगत पति को भेजे मैसेज का आया जवाब, फिर क्या हुआ? जानने के लिए देखनी होगी प्रियंका की ये फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें