फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के काफी नजदीक रहे हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन एक कार्यक्रम में करण जौहर ने ऐसा कुछ कह दिया कि अमिताभ बच्चन नाराज हो गए।
दरअसल, करण जौहर और निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी एक चैनल के कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे कुछ सवाल पूछे थे। इसी दौरान करण जौहर ने कहा, 'एक समय पर मुझे लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग पंजाबी हैं क्योंकि मेरे पिता सभी से पंजाबी में बात करते थे। यहां तक कि वह अपने कास्ट और क्रू से भी पंजाबी में बात करते थे। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी पंजाबी न होते हुए भी फर्राटेदार पंजाबी बोलते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
amitabh
करण जौहर की यह बात अमिताभ बच्चन को नागवार गुजरी। उन्होंने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'करण, मैं पंजाबी इसलिए बोलता हूं क्योंकि मेरी मां सिख थीं जिसके कारण मैं आधा सिख हूं और इसलिए मैं पंजाबी बोल सकता हूं।'
4 of 5
karan Johar
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को देखते ही करण जौहर ने भी अपनी गलती मानने में जरा देर नहीं लगाई। करण जौहर ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा ‘जी अमित अंकल, इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।’
बता दें कि अमिताभ बच्चन और करण जौहर कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साथ ही करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ नजर आने वाले हैं।