विक्रांत मैसी
- फोटो : Twitter
मुंबई का एक बहुत ही प्रचलित नारा है, मी मुंबईकर। मतलब मैं मुंबई का हूं। कहा जा रहा है कि 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'गली ब्वॉय' के बाद 'मुंबईकर' ऐसी फिल्म होगी जिसमें मुंबई को और भी ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए विक्रांत मैसी, विजय सेतुपति, तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और सचिन खेडेकर का चुनाव किया जा चुका है। फिल्म 'मुंबईकर' के साथ विजय सेतुपति हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आमिर खान ने इससे पहले 'लाल सिंह चड्ढा' में भी उन्हें काम करने का न्यौता दिया था लेकिन बात बनी नहीं।