सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं । पिछले एक साल से करण अपनी डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग कर रह हैं । इस फिल्म के डायरेक्टर सनी देओल हैं । सनी अपने बेटे को लॉन्च करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए वो दर्शकों को इंतजार करवा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
karan deol
करण अक्सर अपने पिता के साथ किसी ना किसी ईवेंट में नजर आ जाते हैं । हाल ही में करण का एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियो को देखने के बाद फैंस करण की बहुत तारीफ कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
karan deol
दरअसल, करण मुंबई की मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए । करण अंधेरी से घाटकोपर जाने वाली मेट्रो में नजर आए । करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । फैंस करण के इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि वो जमीन से जुड़े इंसान हैं ।
4 of 5
karan deol
करण को अपने पिता के रुतबे का जरा भी घमंड नहीं है। कुछ फैंस ने करण के लुक्स की भी तारीफ की । यूजर्स ने लिखा, 'करण अपने पिता और दादा की तरह ही बेहद हैंडसम हैं ।' वहीं दूसरे यूजर ने करण देओल को फ्यूचर सुपरस्टार भी कहा ।
करण की डेब्यू फिल्म की बात करें तो ज्यादातर फिल्म की शूटिंग मनाली में हुई है । फिल्म में एक खूबसूरत लव स्टोरी को पिरोया गया है । सनी और करण ने जीरो डिग्री तापमान में भी फिल्म की शूटिंग की । फिल्म का कुछ पार्ट मुंबई और दिल्ली में भी फिल्माया गया है ।