फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2019: सनी देओल के लिए बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'आपने मुझे फाइटर बनाया'

Sun, 16 Jun 2019 03:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol - फोटो : social media
आज फादर्स के मौके पर करण देओल ने भी अपने पिता सनी देओल के लिए सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में सनी, करण को गले लगाए नजर आ रहे हैं । फोटो के साथ करण ने एक इमोशनल कविता भी लिखी। इस कविता में करण ये बता रहे हैं कि सनी देओल कैसे पिता हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sunny deol - फोटो : social media
करण ने लिखा, 'मेरे सुपरहीरो मेरे पापा हैं । मुझे जब लगता है कि लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो पापा मुझे मोटिवेट करते हैं । मैं एक शब्द में नहीं बता सकता कि आप मेरे लिए क्या हो । जब मैं बच्चा था और चीजें ठीक से नहीं कर पाता था तो पापा ने मुझे लड़ना सिखाया ।'
 
विज्ञापन

3 of 5
sunny deol - फोटो : social media
'उन्होंने मुझसे कहा कि फाइटर बनो हीरो नहीं । पापा आपने मुझे एक फाइटर बनाया है और मैं वादा करता हूं कि मैं कभी हार नहीं मानूंगा ।' करण अपने दादा धर्मेंद्र के भी बहुत करीब हैं और अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते रहते हैं । 
 

4 of 5
karan deol
इसके अलावा सनी देओल ने भी फादर्स डे के मौके पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक फोटो पोस्ट की । इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी-मेरी खुशी-मेरी ताकत ।' बता दें कि सनी देओल जल्द ही अपने बेटे को फिल्म 'पल पल दिल के पास' से लॉन्च करने जा रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan deol
इस फिल्म में सनी देओल अपने पापा की फिल्म 'ब्लैकमेल' का सुपरहिट गाना, 'पल पल दिल के पास तुम रहती हो' को नए सिरे से फिल्माएंगे । इस गाने पर करण देओल और फिल्म की हीरोइन सहर बांबा परफॉर्म करेंगे । फिल्म 'पल पल दिल के पास' इस साल मॉनसून में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें