धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने प्रशंसकों की वजह से ही धर्मेंद्र आज भी काम ढूंढते रहते हैं और नए प्रयोग के बारे में सोचते हैं। उनको मौका मिला तो वह डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में भी कदम रखेंगे। उनका कहना है कि हर दशक के साथ दर्शकों का स्वाद बदल जाता है। इसलिए, उन्हें ऐसी फिल्में दिखाने की जरूरत है जिसका वह मजा ले सकें। धर्मेंद्र ने कहा कि वह किसी वेब शो में भी काम करने के लिए तैयार हैं, बस उन्हें एक अच्छे मौके की तलाश है। फिल्म 'अपने 2' वर्ष 2007 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'अपने' का सीक्वल है। यह फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी।