फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reincarnation Bollywood films: बॉलीवुड की ये फिल्में हैं पुनर्जन्म पर आधारित, जानें सस्पेंस से भरी इनकी कहानी

Mon, 28 Oct 2024 05:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 फिल्म 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 6
पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को पहली रिलीज में प्रशंसकों का प्यार मिला था। पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही पुनर्जन्म पर आधारित फिल्मों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
हाउसफुल 4 - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 4 (2019)
साल 2019 में 'हाउसफुल 4' अक्षय कुमार, रितेश देखमुख, बॉबी देओल, कृति सेनॉन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा को देखा गया। यह फिल्म 14वीं शताब्दी के राजकुमार और राजकुमारियों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो 800 साल बाद दोबारा मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया
ओम शांति ओम (2007)
साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' पुनर्जन्म पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को साथ में देखा गया था। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की ये डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर का बेस्ट अवॉर्ड मिला था। यह कहानी बॉलीवुड की अदाकारा और एक स्टार के स्ट्रगल की कहानी है। जो पुनर्जन्म लेकर कातिल का पर्दा फाश करते हैं। 

4 of 6
करण अर्जुन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
करण अर्जुन (1995)
साल 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन को प्रशंसकों का प्यार मिला है। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया। फिल्म में एक लाचार मां के दो बेटों की कहानी है, जो मरने के बाद अलग-अलग घरों में पैदा होते हैं। पुनर्जन्म की याद आते ही वह एक साथ मां के पास लौट आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कर्ज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कर्ज (1980) 
साल 1980 में आई फिल्म 'कर्ज' में ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी गरेवाल एक साथ नजर आए। फिल्म एक लड़के की कहानी है, जो सिंगर और म्यूजिशियन है। उसे एक धुन बजाते हुए कुछ पुराना याद आ जाता है। जिसे उसने दिलों जान से चाहा था और शादी की थी, उसी महिला ने दौलत के लिए उसका खून कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नील कमल - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
नील कमल (1968)
राम माहेश्वरी की फिल्म नील कमल पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है। ये फिल्म एक लड़की कहानी है, जो रात में नींद में चलती है और कॉलेज ट्रिप के दौरान एक खंडहर में पहुंच जाती है, जहां उसे याद आता है कि पुराने जमाने का चित्रकार चित्रसेन दीवार में चुनवा दिया था। इस पर वह बताती है कि वह अपने पति से प्यार करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें