kapoor family, chopra family
- फोटो : social media
कपूर खानदान
बॉलीवुड के मशहूर परिवार की बात हो तो सबसे पहला नाम कपूर खानदान का आता है। ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। अपने सपनों को पूरा करने पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया।
फिर राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया। रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबीता से शादी की। बबीता और रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। करीना ने सैफ अली खान से शादी की है। अब करिश्मा और करीना के बच्चों के डेब्यू का इंतजार है।