फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान के इस अभिनेता ने लिए सात फेरे, अंबानी-बच्चन परिवार समेत पहुंचीं कई हस्तियां

Tue, 04 Feb 2020 02:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
armaan jain - फोटो : social media
करिश्मा कपूर-करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरमान ने अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए। कपूर खानदान की इस शाही शादी में फिल्म, बिजनेस सहित तमाम क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान अंबानी परिवार से लेकर बच्चन परिवार तक नजर आया।

विज्ञापन

2 of 8
armaan jain - फोटो : social media
अरमान और अनीसा का परिवार कैमरे के सामने पोज देते हुए। तस्वीर में अरमान के माता-पिता रीमा जैन और मनोज जैन नजर आ रहे हैं। साथ ही अरमान के भाई आदर जैन भी खड़े हैं। दूसरी तरफ अनीसा के माता-पिता हैं। बता दें कि रीमा जैन राज कपूर की बेटी हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है। 
विज्ञापन

3 of 8
armaan jain - फोटो : social media
अरमान और अनीसा के लुक्स की बात करें तो अरमान ने सफेद रंग का वर्क किया हुआ शेरवानी कैरी किया। अनीसा ने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना। शादी की रस्मों के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की। जयमाल की रस्म के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।

4 of 8
anil ambani - फोटो : social media
शादी की सभी रस्मों के दौरान अंबानी परिवार ने हिस्सा लिया। अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंचे। दोनों मेहंदी और संगीत सेरेमनी में भी आए थे।
विज्ञापन

5 of 8
nita ambani - फोटो : amar ujala
शादी में मुकेश अंबानी तो नहीं दिखे लेकिन उनकी पत्नी नीता अंबानी बच्चों के साथ दिखीं। नीता अंबानी ने बेटी श्लोका के साथ पोज दिए। दूसरी तस्वीर में मुकेश-नीता के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। उनके सामने अनिल अंबानी खड़े हैं। अमिताभ बच्चन ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पैजामा पहना था। वहीं जया बच्चन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन

7 of 8
kareena kapoor - फोटो : social media
अरमान की शादी में सभी का ध्यान खींचा क्यूट तैमूर ने। तैमूर सैफ के कंधे पर बैठे डांस कर रहे थे। उनके साथ करीना और करिश्मा को भी डांस करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
kareena kapoor - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में अरमान जैन करीना और करिश्मा के साथ पोज देते हुए। करीना ने तैमूर को गोद में ले रखा है। शादी में करीना ने पीले रंग की और करिश्मा ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी। वहीं तैमूर ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पैजामा पहना था।

मध्य प्रदेश में सजेगी 21वें iifa अवार्ड्स की महफिल, इंदौर में शो की पहली बार मेजबानी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें